दीनदयाल अंत्योदय रसोई का उद्घाटन

भोपाल.मध्य प्रदेश में अब 100 और जगहों पर गरीबों को महज 10 रुपये में खाना मिलेगा.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) आज 100 नयी रसोई का उद्घाटन करने वाले हैं.ये रसोई दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के दूसरे चरण में बनायी गयी है.सीएम दोपहर 3 बजे भोपाल के मिंटो हॉल से इन केन्द्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे.इस मौके पर मुख्यमंत्री इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार और छतरपुर जिले के रसोई केन्द्रों पर कुछ लोगों से बात भी करेंगे.आज शुरू होने वाले ये रसोई केन्द्र 52 जिला मुख्यालयों और 6 धार्मिक नगर मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, अमरकंटक, ओरछा और चित्रकूट में संचालित खोले जा रहे हैं.कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह और नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया भी संबोधित करेंगे.
