जोधपुर में व्यापारी को बंधक बनाकर बनाया अश्लील वीडियो, 50 लाख रुपए मांगे

जोधपुर. सनसिटी जोधपुर (Jodhpur) के बोरनाड़ा थाना इलाके में हनी ट्रैप (Honey Trap) का मामला सामने आया है. आरोपी महिला और उसके साथियों ने एक व्यापारी को बंधक बनाकर उसका अश्लील वीडियो (Porn video) बना लिया. बाद में उससे 50 लाख रुपए मांगे. इस बारे में पीड़ित व्यापारी ने महिला और उसके साथियों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है. वहीं महिला ने व्यापारी के खिलाफ रेप (Rape) का मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.बोरानाड़ा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि पाल रोड निवासी एक व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका बोरानाड़ा इलाके में टिम्बर का कारोबार है. दो महीने पहले उसके गांव का एक व्यक्ति नौकरी मांगने आया था. उसे परिचित समझकर नौकरी पर रख लिया था. मंगलवार को उसने व्यापारी को चार-पांच फोन करके एक जरूरी काम का बहाना बनाकर अपने घर बुला लिया.

महिला के साथ कारोबारी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया
इस पर व्यापारी उस कर्मचारी के घर चला गया. वहां पहले से ही एक महिला और तीन-चार अन्य बदमाश छिपकर बैठे थे. उन्होंने व्यापारी को वहां बंधक बना लिया. उसकी सोने की चेन और अन्य सामान छीन लिया. व्यापारी के पूरे कपड़े खोलकर महिला के साथ उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. बाद में कारोबारी से 50 लाख की डिमांड की.

पुलिस ने मौके पर पहुंच कारोबारी को छुड़ाया
इस दौरान हंगामा इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. इस पर बोरानाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी को कर्मचारी के घर से बाहर निकाला. व्यापारी ने बोरानाड़ा पुलिस थाने में महिला और चार युवकों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया है. वहीं महिला ने भी व्यापारी पर जबरन घर में घुसकर ज्यादती करने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
 

Leave a Reply