दो साल में रणोत्सव पर सरकार ने खर्चे 14 करोड़, कमाए 9 करोड़

गांधीनगर | गुजरात सरकार ने दो साल में कच्छ रणोत्सव पर रु. 14 करोड़ खर्च किए, जबकि कमाए 9 करोड़ रुपए| गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कच्छ के सफेद रेगिस्तान में कच्छ रणोत्सव का प्रारंभ किया था| हर साल होनेवाले कच्छ रणोत्सव पर सरकार उदघाटन और समारोह पर तगड़ा खर्च करती है| जिसके मुकाबले कमाई काफी कम है| दो साल में रणोत्सव से हुई कमाई के सरकार ने आंकड़े जारी किए हैं| जिसके मुताबिक वर्ष 2020 में सरकार ने कच्छ रणोत्सव पर रु. 8.66 करोड़ और वर्ष 2019 में रु. 5.12 करोड़ रुपए खर्च किए थे| जिसके मुकाबले सरकार को वर्ष 2020 में रु. 4.82 करोड़ और वर्ष 2019 में रु. 4.62 करोड़ की रॉयल्टी प्राप्त हुई| रणोत्सव को लेकर स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर सरकार रोजगार सृजन का दावा करती है| विधानसभा में जब इस संदर्भ में सवाल किया गया तो सरकार ने बताया कि दो साल में इसका मूल्यांकन नहीं किया गया|
