पिता ने कोल्ड्रिंक्स नहीं पिलाई तो 11 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली

अहमदाबाद | मौजूदा दौर में ऐसा लगता है जैसे लोगों में सहनशीलता खत्म हो चुकी है और छोटी-मोटी बातों को लेकर आत्महत्या कर लेते हैं| राज्य के पाटन और अमरेली में ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें एक 11 साल के बच्चे ने कोल्ड्रिंक नहीं मिलने से आत्महत्या कर ली| जबकि एक युवक ने गुटखा के लिए पैसे नहीं मिलने पर आत्महत्या का प्रयास किया| युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है| जानकारी के मुताबिक पाटण जिले के सिद्धपुर में 11 वर्षीय किशोर ने पेप्सी पीने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे| लेकिन बच्चे की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से पिता ने उसे कोल्ड्रिंग के लिए रुपए नहीं दिए| जिससे नाराज किशोर ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगा ली| इसका पता चलते ही परिवार किशोर को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया| दूसरी घटना अमरेली की है| अमरेली जिले की खांभा तहसील के हंसापरा क्षेत्र में रहनेवाले युवक ने गुटखा खाने के लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे| लेकिन पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया| पिता का इंकार युवक को नागवार गुजरा और उसने जहरीली दवाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया| हांलाकि युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने से उसकी जान बच गई|
