ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार तीन युवकों की मौत

नवसारी | वांसदा के खडकाला सर्कल के निकट एक ट्रक ने मोटर साइकिल को उड़ा दिया| इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई| पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की| जानकारी के मुताबिक नवसारी जिले की वांसदा के खडकाला सर्कल के पास बेलगाम आइशर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया| ट्रक की चपेट में आए तीनों युवकों की गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई| हादसे के बाद महाराष्ट्र पासिंग के आइशर ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया| हांलाकि बाद में पुलिस ने ट्रक चालक को दबोच लिया| पुलिस की प्राथमिक जांच में तीनों मृतक युवक डांग जिले के वघई के निवासी थे और कॉलेज खत्म होने के बाद अपने घरों को लौट रहे थे| वांसदा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है|
