एनएचआरसी और एसएचआरसी की बैठक सम्पन्न

एनएचआरसी और एसएचआरसी की बैठक सम्पन्न
वीसी के जरिये बैठक में शामिल हुये आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति जैन
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग और राज्य मानव अधिकार आयोगों की एक बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य न्यायमूर्ति श्री पी.सी. पंत एवं आयोग के महासचिव श्री बिम्बाधर प्रधान द्वारा आयोग के अन्य अधिकारियों के साथ तीन सत्रों में राज्य मानव अधिकार आयोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। वर्चुअल मोड से हुई इस बैठक में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन, माननीय सदस्य श्री सरबजीत सिंह एवं सचिव श्री शोभित जैन सहित अन्य अधिकारीगण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुये। बैठक में कुछ राज्य मानव अधिकार आयोगों द्वारा अपने-अपने चयनित विषयों पर प्रेजेंटेशन भी दिये गये, साथ ही सभी से सीधा संवाद भी किया गया।
