होली मनाने घर आ रहे 4 लोगों की हादसे में मौत

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज जिले में भीषण सड़क हादसे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ये लोग होली की छुटटी पर घर आ रहे थे। कार और ट्रक में भिड़ंत हुई, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है। घटना एनएच 27 पर मोहम्मदपुर के डुमरिया घाट की है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। मरने वालों में पिता और पुत्र और पुत्री भी शामिल हैं। सभी मृतक बिहार के सहरसा के रहने वाले हैं। वहीं, इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि एक ही परिवार के सभी चार सदस्य होली का छुट्टी मनाने के लिए दिल्ली से कार से ही अपने गांव सहरसा वापस लौटे थे। आज सुबह जैसे ही वे मोहम्मदपुर के डुमरिया घाट ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तभी सामने से मिर्ची लदे ट्रक से कार की भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सभी मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मोहम्मदपुर पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिता-पुत्र और पुत्री शामिल हैं। सभी मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके। मृतको में संजीव झा और सुनीता झा शामिल हैं। पुलिस ने कार और ट्रक को जप्त कर लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
