अमेठी सांसद के.एल. शर्मा का 29 अगस्त से 1 सितंबर तक चार दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौरा*

लखनऊ । अमेठी अमेठी सांसद के.एल. शर्मा 29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक चार दिवसीय अमेठी-रायबरेली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दोनों संसदीय क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद 29 अगस्त को लखनऊ पहुंचने के बाद रायबरेली स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। 30 अगस्त को सांसद गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित राजीव गांधी विषयक प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।31 अगस्त को सांसद गौरीगंज कांग्रेस कार्यालय में जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत जनपद के अधिवक्ताओं के लिए आरसीसी शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र के नसीराबाद, छतोह में सांसद निधि से निर्मित 08 इंटरलॉकिंग सड़कों का उद्घाटन करेंगे तथा क्षेत्र भ्रमण करेंगे।दौरे के अंतिम दिन 1 सितंबर को सांसद रायबरेली के भुएमऊ में जनता एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद संसदीय क्षेत्र रायबरेली का भ्रमण करते हुए शाम को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।सांसद के चार दिवसीय दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता में उत्साह है।
