BSP विधायक रामबाई सिंह के बेटे का एक्सीडेंट, कार का एक्सल टूटने से 3 घायल

मध्य प्रदेश में दमोह की पथरिया विधानसभा से बीएसपी विधायक रामबाई सिंह का बेटा देवराज और उसके तीन साथी  सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि सफारी गाड़ी में 4 लोग सवार थे. इस दौरान बांदकपुर बाईपास रोड, जबलपुर नाका क्षेत्र के पास गाड़ी का एक्सल टूट गया. जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर के पलट गई और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सभी की हालत गंभीर होने की वजह से तुरंत ही जबलपुर के लिए रेफर कर दिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी सहित सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
 

Leave a Reply