CBSE 10th Result 2019: बोर्ड ने दी ये अहम जानकारी, जारी होने पर यहां देखें परिणाम

पटना । सीबीएसई की 12वीं के रिजल्ट के बाद अब 10वीं के रिजल्ट की प्रतीक्षा है। सोशल मीडिया पर यह खबर फैल गई है कि 10वीं का रिजल्ट आज ही आ रहा है। इसके बाद बिहार में परीक्षार्थियों की धड़कनें बढ़ गईं। हालांकि, बोर्ड ने अभी परिणाम की तारीख और समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
सीबीएसई की प्रवक्ता रमा शर्मा के अनुसार बोर्ड आधिकारिक रूप से परिणाम जानने की प्रक्रिया, तिथि और समय की विधिवत जानकारी देगा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट www.results.nic.in, www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं।
विदित हो कि 12वीं के रिजल्ट से पहले भी बोर्ड ने कहा था कि परिणाम मई के दूसरे-तीसरे हफ्ते में घोषित कर दिए जाएंगे। लेकिन इसके पहले 12वीं का रिजल्ट अचानक दो मई को जारी कर दिया गया। पिछले साल की बात करें तो सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के रिजल्ट के एक दिन पहले इसकी जानकारी दे दी थी।
सीबीएसई की परंपरा रही है कि 12वीं के रिजल्ट के तीन दिनों के अंदर 10वीं का रिजल्ट जारी होता रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड ने भले ही प्रकाशन तिथि की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसका प्रकाशन जल्द ही होगा।
इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 29 मार्च तक हुई थी। परीक्षा में कुल 31,14,831 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।
