EPFO ने बढ़ाई ई-नॉमिनेशन सुविधा की आखिरी तारीख

पीएफ खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ई-नॉमिनेशन के जरिए नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। इससे पहले नॉमिनी जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तक थी। हालांकि, अब इस तारीख को बढ़ा दिया है और ईपीएफओ ने 29 दिसंबर को ट्वीट कर बताया है कि अब 31 दिसंबर के बाद भी पीएफ अंशधारक ई-नॉमिनेशन कर सकते है। हालांकि, कई लोगों ने ईपीएफओ पोर्टल डाउन होने की शिकायत की थी।
पीएफ खाताधारकों में नॉमिनी का नाम जोड़ने के लिए दिसंबर तक विशेष अभियान चलेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कोशिश है कि ई-नॉमिनेशन अभियान के तहत बिहार के सभी पांच लाख पीएफ अंशधारकों के खाते में अनिवार्य रूप से आश्रितों का नाम जुड़ जाए। इससे पीएफ अंशधारकों के नहीं होने पर उनके परिजनों को बीमा या पेंशन की राशि पाने में परेशानी नहीं होगी।
इन स्टेप के जरिए जोड़े नॉमिनी का नाम
- इसके बाद Member UAN/Online Service पर क्लिक करें।
- UAN और पासवर्ड के साथ लॉगइन करें।
- मैनेज टैब पर क्लिक करने के बाद E- Nomination सिलेक्ट करें।
- Provide Details टैब पर जाएं और पूरी जानकारी दें और Save कर दें।
- फैमली से जुड़ी डीटेल्स के लिए Yes पर क्लिक करें. फैमिली डीटेल्स डालें।
- Nomination Details पर क्लिक करके लिखें कितने प्रतिशत शेयर का हकदार होंगे।
- इसके बाद E-Sign पर क्लिक करें।
- आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपका नाॅमिनी खाते से EPF/EPS जुड़ जाएगा।
