JNU कैंपस में झंडे-बैनर लगाकर हिंदू सेना ने दी धमकी, ‘भगवा का अपमान करने वालों की खैर नहीं’

नई दिल्ली जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर के पास के इलाकों में भगवा झंडे और पोस्टर लगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का वादा किया है। हिंदू सेना ने जेएनयू में भगवा ध्वज का अपमान करने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी दी। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, 'आज सुबह पता चला है कि जेएनयू के पास सड़क और आसपास के इलाकों में कुछ झंडे और बैनर लगाए गए हैं। हाल की घटनाओं को देखते हुए इन्हें तुरंत हटा दिया गया और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।' .
एक वीडियो में हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव ने कहा कि जेएनयू में 'भगवा' का अपमान होने पर संगठन किसी भी हद तक जा सकता है।
