घर पर बनाएं गर्मियों में बच्चों के लिए टेस्टी चॉकलेटी लस्सी, जाने आसान रेसिपी….

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

एक चम्मच चॉकलेट फ्लेवर
एक कप बर्फ के टुकड़े
200 ग्राम ठंडा गाढ़ा दही
एक चुटकी नमक
8 -9 बादाम भुने हुए
2 बड़े चम्मच पानी

विधि :

– सबसे पहले बर्फ और दही को सीधे ब्लेंडर में डालें।

– अब इसमें एक चुटकी नमक मिलाएं।

– इसके बाद ऊपर कोई भी चॉकलेट फ्लेवर सिरप डालें।

– अब कुछ कटे हुए भुने बादाम डालें और सभी को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

– जरूरत मुताबिक गाढ़ापन लाने के लिए पानी डाल सकते हैं।

– अब इसे एक लंबे गिलास में निकालें और बादाम से गार्निश करें।

– तैयार है टेस्टी चॉकलेटी लस्सी। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

Leave a Reply