Rohit Shetty ने Sooryavanshi की रिलीज डेट पर महीनों बाद खोली जुबान

Rohit Shetty on Sooryavanshi release date: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बीती शाम 'खतरों के खिलाड़ी 11' (KKK 11) के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए, जिस दौरान उन्होंने सूर्यवंशी (Sooryavanshi) की रिलीज डेट पर भी बात की। रोहित शेट्टी ने मीडिया को बताया कि वो थिएटर्स खुलने का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही एक बार देशभर के थिएटर्स खुल जाएंगे, उनकी फिल्म सूर्यवंशी दर्शकों के सामने होगी।
खतरों के खिलाड़ी 11 लॉन्चिंग इवेंट के दौरान रोहित शेट्टी से मीडिया ने पूछा कि उनकी फिल्म सूर्यवंशी कब रिलीज होगी, तो उन्होंने कहा ‘मैं आप लोगों से जानना चाहूंगा कि थिएटर्स कब तक खुलेंगे?’
डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी बीते साल से अटकी पड़ी है। रोहित शेट्टी ने फिल्म सूर्यवंशी को बीते साल 30 अप्रैल के दिन रिलीज करने की घोषणा की थी लेकिन कोरोना की वजह से देश में ऐसा माहौल बन गया कि सूर्यवंशी का रिलीज होना नामुमकिन था। इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने सूर्यवंशी को इस साल 30 अप्रैल को लाने का ऐलान किया लेकिन तुरंत ही कोरोना की दूसरी लहर ने देश में अपने पैर पसारने शुरू कर दिए, जिसके बाद सूर्यवंशी की रिलीज डेट को फिर से आगे बढ़ाना पड़ा।
