बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Buddha Purnima 2024: आज 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। यह बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है, इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान बुद्ध को विष्णु जी का नौवां अवतार माना गया है। इसलिए इस दिन महात्मा बुद्ध के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन तीन प्रमुख घटनाएं हुई थीं, जिनकी वजह से भी यह दिन बहुत ही खास माना जाता है। पहला महात्मा बुद्ध का जन्म, दूसरा ज्ञान की प्राप्ति और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते हैं। बुद्ध पूर्णिमा भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते है, साथ ही ज्ञान और बुद्धि की कामना करते हैं। इस दौरान सभी को पवित्र ग्रंथ का पाठ करना चाहिए। ऐसे में आप यदि इस शुभ दिन पर अपनों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपने दोस्तों व प्रियजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

न सुख स्थायी और न दुख स्थिर है
समय क्षण है और देह नश्वर है
बीत रहा सब विराट जगत् में 
इस बुद्ध पूर्णिमा केवल तथागत् का संग है 
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

सुख और दुख जीवन के रंग हैं
सब सही है अगर श्रद्धा अटूट है
रहें बुद्ध की शिक्षाओं के सदा संग
ये ही शुभ बुद्ध पूर्णिमा कहने का नया ढंग है
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

न आनंद का मोह रहा 
ना रही मार्ग की चिंता 
निर्वाण की ओर रहा सदा ध्यान 
बु्द्ध के प्रेम में रचती लीला 
ये बुद्ध पूर्णिमा सदा रही खास 
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

बुद्ध पूर्णिमा के पावन मौके पर
सबके मन को शांति मिले
हर दिन मन में खुशियां खिले
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

सुख, शांति और समाधान
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को
आज हृदय से प्रणाम।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

Leave a Reply