US: 35 साल में इस बार गन फायरिंग की सबसे ज्यादा 10 घटनाएं, 112 जान गईं

टेक्सास. अमेरिका के फर्स्ट बैप्टिस्ट चर्च में रविवार को गोलीबारी में 26 लोगों की जान चली गई। यह चर्च टेक्सास के विलसन काउंटी में है। यह अमेरिका में इस साल दूसरी और किसी धार्मिक स्थल पर अब तक की सबसे बड़ी घटना है। वहीं, इस साल अमेरिका में मास शूटिंग की यह 10वीं घटना है। इनमें अब तक 112 लोगों की जान गई है। 531 लोग जख्मी हुए। 35 साल में मास शूटिंग की घटनाओं और मौतों के लिहाज से यह सबसे बुरा साल रहा है। अमेरिका में 1982 से चर्च गोलीकांड तक मास शूटिंग की कुल 96 घटनाएं हुईं हैं। इनमें 754 लोगों की मौतें हुई हैं। इसके अलावा टेक्सास चर्च फायरिंग मौतों के लिहाज से अब तक 5वीं बड़ी घटना है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि गन फायरिंग मानसिक बीमारी है। यह गन लॉ की दिक्कत नहीं है।

 

35 साल में फायरिंग की 5 बड़ी घटनाएं

लास वेगास: 1 अक्टूबर-2017 58 मौतें यह अमेरिका में 9/11 के बाद सबसे बड़ी घटना थी। 64 साल के बुजुर्ग ने म्यूजिक फेस्टिवल में आए लोगों पर अंधाधुंध गोली बरसाईं। 500 घायल भी हुए।

ऑरलैंडो: 12 जनवरी-2016 49 मौतें अमेरिकी युवक ने गे-नाइट क्लब में अंधाधुंध गोली चला दी थी। अमेरिका में पहली बार मास शूटिंग में इतनी मौतें हुई थीं। युवक आईएस आतंकी था।

न्यूटाउन: 14 दिसंबर-2014 27मौतें 20 साल के लड़के ने पहले अपनी मां को गोली मारी, फिर अपने स्कूल में जाकर 20 बच्चों समेत 27 लोगों की हत्या कर दी। खुद को भी गोली मार ली थी।

ब्लैक्सबर्ग: 16 अप्रैल-2007 32 मौतें वर्जिनिया टेक इंस्टीट्यूट में 23 साल के छात्र सिउंग-हू चो ने दो स्थानों पर गोली चलाई। पुलिस ने पीछा किया तो खुद को भी गोली मार ली थी।

किलीन: 16 अक्टूबर-1991 23 मौतें टेक्सास के किलीन में जॉर्ज हेनार्ड नाम के एक सिरफिरे युवक ने लूबीस कैफेटेरिया में गोली चला दी थी। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली थी।

10 साल में मास शूटिंग

साल घटनाएं मौत

21017 10 112

2016 6 71

2015 7 46

2014 4 17

2013 5 31

2012 7 67

2011 3 18

2010 14 8

2009 4 38

2008 3 16

आपबीती: हमलावर ने मेरी 13 साल की बेटी को भी मार दिया

– 34 साल की आमान्डा मोसेल कहती हैं कि मैं घटना से कुछ देर पहले ही चर्च से घर लौटी थी। मेरी 13 साल की बेटी प्रार्थना के लिए रुक गई थी। मैं जैसे ही घर पहुंची, मुझे गोली की आवाज सुनाई दी। मुझे कुछ समझ नहीं आया, जब चर्च पहुंची तो देखा बेटी की मौत हो चुकी थी। चर्च के पादरी फ्रैंक पोमेराय कहते हैं कि गोलीबारी के वक्त मैं बाजार गया था। पर मेरी 14 साल की बेटी एनावेली वहीं थी, हमलावर ने उसे भी मार दिया।

साहस: गन मैन की बंदूक छीन ली, भागा तो 1 KM पीछा किया

– टेक्सास चर्च गोलीकांड के दौरान दो स्थानीय युवकों ने गजब का साहस दिखाया। दरअसल, गोली की आवाज सुनकर 55 साल के स्टीफन विलफोर्ड और जॉनी लैंजेनड्रॉफ जब चर्च पहुंचे तो हमलावर बाहर निकल रहा था। दोनों ने फौरन उसकी राइफल छीन ली। फिर वह कार से भागने लगा। स्टीफन और जॉनी ने उसका 1 किमी तक पीछा किया। तभी हमलावर की गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई।

हमलावर: 26 साल का डेविन एयर फोर्स से निकाला गया था

– हमलावर की पहचान 26 साल के डेविन पैट्रिक केली के रूप में हुई है। डेविन अमेरिकी एयर फोर्समें रहा था। उसे पत्नी व बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप में 2012 में निकाल दिया गया था। 2010 में वह सेना में शामिल हुआ था।

Leave a Reply