अपने कार्यो के बल पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी भाजपा: दारा सिंह चैहान

फतेहपुर बाराबंकी । जब मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया तो भूचाल आ गया, पहले तो सबका साथ और कुछ लोगो का विकास होता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस परम्परा का पतन किया। मोदी जी की योजनाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंची है, अपनी उपलब्धियों के बल पर ही भाजपा प्रदेश में ही नही पूरे देष में विपक्षी दलों का सफाया करेगी। उक्त विचार बाराबंकी जनपद के प्रभारी मंत्री व भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चैहान ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के इसरौली चैराहे पर आयोजित भाजपा का विजय संकल्प पिछडा वर्ग सम्मेलन के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा कि आज कुछ लोग पिछडों के नाम पर वोट तो मांगते है, लेकिन आजादी के 70 वर्षो तक पिछडों को संवैधानिक दर्जा दिलाने के नाम पर वादा ही करते रहे है, लेकिन जैसे ही मोदी सरकार आयी उन्होने लोकसभा में पिछडों को संवैधानिक दर्जा देने के लिये बहुमत से बिल पास कर दिया। वक्ताओं की कडी में क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि इस चुनाव में भारत के भाग्य का फैसला होना है। बूथ अध्यक्ष हमारा सेनापति है, इन्ही सेनापतियों के सहारे 2014-17 में हमें जोरदार जीत हासिल हुई थी, तब पार्टी का जिले में कोई विधायक नही था और अब तो बाराबंकी जनपद में भाजपा के पांच विधायक है, बहुत से कद्दावर लोग पार्टी से जुड रहे है। पहले तो मोदी का नाम था और अब तो उनका काम व नाम दोनो जनता के दिलों में समा गये है। 2017 में गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को जैदपुर विधानसभा में हमारे इसी सांसद प्रत्याशी द्वारा हराकर ट्रेलर दिया जा चुका है और पूरी फिल्म 2019 में दिखाएंगे। विधायक बैजनाथ रावत ने कहा कि कांग्रेस के शासन में अमीर और अमीर होता गया और गरीब उसके नीचे कुचलता रहा। मोदी जी के कार्यो और जन कल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र रावत को जिताने का कार्य करें। रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान से पार्टी प्रत्याषी को जिताने के लिये जुट जायें। पूर्व मंत्री संग्राम सिंह ने कहा कि चुनाव का समय है बहुत से लोग आपको बहकाने आयेेंगे आप लोग किसी के बहकावे में न आकर भाजपा प्रत्याषी को जिताने। आज हमारा देष चोंटी पर पहुंचा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अवधेष श्रीवास्तव ने मौजूद लोगो से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार 2014 व 2017 में जिताकर भेजा उसी प्रकार से राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ भाजपा प्रत्याषी को जिताकर नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की बात कही। भाजपा सांसद प्रत्याशी उपेन्द्र रावत ने कहा कि आप लोग जिस उम्मीदों से हमें चुनाव में जीत दिलायेंगे हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। मुझको भाजपा ने आपके बीच आर्षीवाद लेने भेजा है, यदि आपका आर्षीवाद मुझे मिला तो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनः ऐतिहासिक बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगी। कार्यक्रम का कुशल संचालन शीलरत्न मिहिर ने किया। वहीं कार्यक्रम को मुख्य रुप से डिस्ट्रिक बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र वर्मा, रामखेलावन लोधी, अरविन्द कुमार वर्मा, रामशंकर वर्मा, गुरुशरण लोधी, ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने प्रत्याशी उपेन्द्र रावत को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी गोविन्द पाण्डेय, हरगोविन्द सिंह, हर्षित वर्मा, संदीप गुप्ता, रत्ना श्रीवास्तव, अन्जू चन्द्रा, देशराज वर्मा, अरुण सिंह, विजय शुक्ला, कन्हैयालाल मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
