छोटी झील किनारे मिला नवजात का शव

भोपाल। राजधानी के कालीघाट माता मंदिर के पास छोटे तालाब किनारे बीती सुबह पुलिस ने अज्ञात नवजात लड़के का शव बरामद किया है। नवजात का शव एक चादर में लिपटा था। जिस पर अस्पताल का एक टैग भी लगा है। हालांकि टैग पर लिखे शब्द मिट चुके हैं। पुलिस ने शवा को पीएम के लिए भेजते हुए मामले में मर्ग कायम कर पड़ताल शुरु कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आस पास के अस्पतालों में हाल ही में नवजातो का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। मामले में पुलिस अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की तैयारी में है।

Leave a Reply