अलवर गैंगरेप केस- मुख्य आरोपी हंसराज गुर्जर गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पकड़े

अलवर के थानागाजी इलाके में महिला से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हंसराज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. हंसराज गैंगरेप की वारदात का मास्टर माइंड है. पुलिस हंसराज गुर्जर से पूछताछ में जुटी है. पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.जानकारी के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिंरजीलाल मीणा और उनकी टीम ने मुख्य आरोपी हंसराज गुर्जर को गुरुवार को तड़के गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी है. दूसरी तरफ मामले को लेकर धरने-प्रदर्शनों का दौर जारी है. गैंगरेप केस के चार आरोपी पूर्व में पकड़े जा चुके हैं. 26 अप्रैल को हुई थी वारदात उल्लेखनीय है कि अलवर के थानागाजी इलाके में 26 अप्रैल को एक महिला पति के साथ ससुराल जा रही थी. रास्ते में पांच युवकों ने उनको रोक लिया. युवकों ने उसके पति को बंधक बनाकर महिला के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. आरोपियों ने महिला के अश्‍लील फोटो ले लिए और वीडियो बना लिया. बदमाशों ने पीड़िता और उसके पति को धमकाया कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा. बाद में उस वीडियो को वायरल भी कर दिया. पुलिस अधीक्षक को किया जा चुका है एपीओ मामला उजागर होने और बाद में तूल पकड़े जाने पर राज्य सरकार ने अलवर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को एपीओ कर दिया और थानागाजी थानाप्रभारी को सस्पेंड कर दिया है. मामले को लेकर प्रदेश में सियासत भी गरमाई हुई है.

Leave a Reply