अहमदाबाद का तापमान 43.7 डिग्री, अगले चार दिनों में बरसेगी आग

अहमदाबाद. इस साल बारिश कम होने के कारण साइल माश्चर और सरफेस एनर्जी बैलेंस में बदलाव से राज्य में गर्मी की तीव्रता काफी बढ़ी है। इसके अलावा सौरार्ष्ट और अरब सागर में मध्य स्तर पर सृजित हाईप्रेशर के असर से नमी घटने से जमीन सूख गई है। इससे राज्य के 8 शहरों में गरमी का पारा 42 और अहमदाबाद 43.7 डिग्री तक तक गरम हो गया है। इतने तापमान वाला यह शहर राज्य का पहला और देश का छठा गर्म शहर बन गया है।
20 साल में पहली बार अप्रैल की शुरुआत इतनी गर्म
शुक्रवार को अहमदाबाद में गरमी का पारा 43 डिग्री के आसपास होने की संभावना किो देखते हुए नगर निगम द्वारा लोगों से यह अपील की गई है कि नागरिक बिना आवश्यक काम के घर-ऑफिस से बाहर न निकलें। 5 अप्रैल को ऑरेंज और अगले तीन दिनों तक यलो अलर्ट घोषित किया है। हिटवेव के कारण अहमदाबाद समेत राज्य के 8 शहरों का पारा 42 डिग्री पार कर गया है। हिटवेव का असर यह हो रहा है कि नमी में 30 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
आगामी 24 घंटों में पारा और चढ़ेगा
आगामी 24 घंटों के दौरान अहमदाबाद समेत राज्य के मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में गर्मी का पारा 42 से 43 डिग्री से अधिक हो सकता है। लोगों को त्वचा जलने का अहसास होगा। इसके अलावा अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, वडोदरा समेत सौराष्ट्र-कच्छ के राजकोट, सुरेंद्रनगर, अमरेली और कच्छ हिटवेव से प्रभावित होंगे।
साइल माश्चर और सरफेस एनर्जी बैलेंस में बदलाव
गर्मी बढ़ने का मुख्य कारण साइल माश्चर और सरफेस एनर्जी बैलेंस में बदलाव बताया गया है। इस साल मानसून कमजाेर रहा। उत्तर गुजरात में अकाल के हालात थे। जब बारिश कम होती है, तो जमीन को अपेक्षाकृत कम पानी मिलता है। इससे जमीन के माश्चर और सरफेस बैलेंस में परिवर्तन होता है। जमीन एकदम सूख जाती है। इससे कालांतर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होता है।
बीस साल में पहली बार अप्रैल में पारा 43 डिग्री क्रॉस कर गया
2000 44.2°
2001 42.8°
2002 45 °
2003 43.9° 2004 42.3°
2005 42.2°
2006 40.9°
2007 42.6°
2008 43.2°
2009 44.3°
2010 44.6°
2011 42.5°
2012 42°
2013 42.4°
2014 43.2°
2015 43.3°
2017 43.6°
2018 43.6°
कहां कितनी गर्मी
शहर तापमान
अहमदाबाद 43.7
सुरेंद्रनगर 43.4
अमरेली-डीसा 43.2
राजकोट-भुज 42.8
गांधीनगर 42.6
कंडला एयरपोर्ट 42.2
वडोदरा 41.6
वल्लभ विद्या 40.3
भावनगर 40.3
