एक आईएएस, सात आईपीएस व 28 पीसीएस के तबादले

लखनऊ । राज्य सरकार ने प्रदेश के एक आईएएस, सात आईपीएस व 28 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिये हैं। इन तबादलों में हापुड़ की सीडीओ दीपा रंजन को अपर आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। 
गृह विभाग के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय राकेश शंकर को पुलिस उप महानिरीक्षक कार्मिक लखनऊ, पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय संतोष कुमार सिंह प्रथम को पुलिस अधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर, पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय रोहन पी कनय को पुलिस अधीक्षक साईबर क्राइम लखनऊ, पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय अजय कुमार मिश्र को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक लखनऊ, पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय सलमान ताज को पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण यूपी लखनऊ, पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय राधे मोहन भारद्वाज को पुलिस अधीक्षक पीटीएस जालौन और पुलिस अधीक्षक सम्बद्ध डीजीपी कार्यालय एस. आनन्द को पुलिस अधीक्षक अपराध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय लखनऊ में तबादला किया गया है। 
इसी तरह नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी वाराणसी कृपा शंकर पाण्डेय को संयुक्त आवास आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ, उप जिलाधिकारी महराजगंज अनिल कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी वाराणसी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) महोबा श्रीमती पूनम निगम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक महोबा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बहराइच राम सुरेश वर्मा को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) महोबा, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बागपत अनिल कुमार मिश्रा प्रथम को अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ और मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव राज कुमार को अपर निदेशक पंचायती राज निदेशालय लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।इसी तरह से नियुक्ति विभाग से जारी तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अतिरिक्त कार्यभार उप संचालक चकबंदी मेरठ श्रीमती प्रवीणा को जनहित में सचिव विकास प्राधिकरण मेरठ, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अलीगढ़ उदय सिंह को मुख्य विकास अधिकारी हापुड़, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गोरखपुर विधान जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अलीगढ़, विशेष कार्याधिकारी नोएडा, गौतमबुद्ध नगर राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गोरखपुर, नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर अजीत कुमार सिंह को को उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, उप जिलाधिकारी बिजनौर उमेश कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर, उप जिलाधिकारी शाहजहांपुर मो.रिजवान को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) फतेहपुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शाहजहांपुर नरेन्द्र सिंह द्वितीय को सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बरेली राम सेवक द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी प्रशासन शाहजहांपुर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक बुलन्दशहर शमशाद हुसैन को मुख्य राजस्व अधिकारी सुलतानपुर, नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या संतोष कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अयोध्या, अपर जिलाधिकारी नगर मेरठ महेश चंद्र शर्मा को मुख्य राजस्व अधिकारी गाजीपुर के पद पर तैनाती दी गयी है।ऐसे ही नियुक्ति एवं कार्मिक पद से जारी तबादला सूची में नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद अजय कुमार तिवांरी को अपर जिलाधिकारी नगर मेरठ, उप जिलाधिकारी मुरादाबाद कुंवर पंकज को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमेठी श्रीमती रश्मि सिंह को उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, उप जिलाधिकारी मिर्जापुर सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय को नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या, विशेष कार्याधिकारी विकास प्राधिकरण गाजियाबाद विजय कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बरेली, नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़ नलिनी कान्त सिंह को अपर जिलाधिकारी (ना.आ.) वाराणसी, उप जिलाधिकारी देवरिया विनीत कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट अलीगढ़, अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ अमित कुमार द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)बागपत, नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली जय चंद्र पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) बहराइच और उप जिलाधिकारी सहारनपुर युगराज सिंह को नगर मजिस्ट्रेट राय बरेली के पद पर तबादला किया गया है।

Leave a Reply