एनटीपीसी ने केनरा बैंक से किया समझौता

नई दिल्ली । सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने केनरा बैंक के साथ समझौता किया है। कंपनी ने एनटीपीसी को 2,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए केनरा बैंक के साथ मियादी-कर्ज समझौता किया है। इस राशि का उपयोग पूंजी खर्च के वित्त पोषण में किया जाएगा। एनटीपीसी का कहना है कि कंपनी ने 5 अप्रैल को केनरा बैंक के साथ 2,000 करोड़ रुपए के कर्ज का सावधिक कर्ज समझौता किया गया है। यह कर्ज तीन महीने की कोष की सीमांत लागत (एमसीएलआर) आधारित ब्याज दर पर दिया गया है। कर्ज की अवधि 15 साल है और इसका उपयोग एनटीपीसी के पूंजी व्यय के आंशिक वित्त पोषण में किया जाएगा।
