सूरत जिले में दो और मासूमों से ज्यादती-बाप ने बिगाड़ी बेटी पर नीयत

सूरत. बारडोली के पास एक गांव में 8 साल की मासूम के साथ गांव के ही एक किशोर ने गन्ने के खेत में ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य किया। दूसरी ओर पलसाणा में 11 साल की मासूम को उसके ही पिता ने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

साइकिल से ले गया गन्ने के खेत
पुलिस के अनुसार बारडोली तहसील के एक गांव का 15 साल का किशोर पड़ोस में रहने वाली और तीसरी कक्षा की छात्रा को बुधवार की शाम को साइकिल पर बिठाकर घर से गया। बाद में गन्ने के एक खेत में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसके बाद उसे घर छोड़ दिया। छात्रा ने यह बात जब अपनी मां को बताई, तो मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात को ही किशोर को हिरासत में ले लिया। गुरुवार को पुलिस ने छात्रा की मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

किशोर ने अपराध कबूल किया
अपने बयान में किशोर ने बताया कि उसके मस्तिष्क में कुछ हो गया था, इसलिए उससे यह काम हो गया। अब इसे किशोर का बहाना बताया जाए या फिर बचने की जुगत। यह तो पुलिस जांच से ही पता चलेगा।

 

सगे बाप की करतूत
पलसाणा तहसील के एक गांव में रहने वाले परिवार में दो बेटी और पिता रहते हैं। मां की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। बड़ी बेटी की शादी हो जाने पर वह ससुराल चली गई। इधर पिता अपनी 11 साल की बेटी के साथ रहता था। अचानक पिता की नीयत बेटी पर बिगड़ गई। उसने बेटी को हवस का शिकार बनाना चाहा। बेटी ने किसी तरह अपने आपको बचाया। बेटी ने यह बात अपनी बड़ी बहन को बताई। वहां से बहन ने अपनी देवरानी और उसके देवर को भेजा। तब बेटी ने सबके सामने पिता की करतूत बताई। कडोदरा जीआईडीसी पुलिस ने पॉक्सो के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Leave a Reply