ओट्स-सेसमै स्पिनेच टोस्ट’ से करें दिन की हेल्दी शुरुआत

सामग्री :
रोस्टेड Quaker Oats- 1/2 कप (50 ग्राम), ब्राउन ब्रेड स्लाइसेज- 4, कटी हुई पालक की पत्तियां- 1 कप (100 ग्राम), प्याज कटा हुआ- , नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार, लो फैट मिल्क- 1/2 कप (100 ग्राम), टमाटर प्यूरी- 4 टेबलस्पून, सफेद तिल- 2 टीस्पून, टमाटर कटे हुए गॉर्निशिंग के लिए- 3 से 4
विधि :
– पैन गर्म करें और इसमें ओट्स और कटी हुई प्याज को एक मिनट के लिए भून लें।
– अब इसमें पालक, नमक, काली मिर्च डालकर दो मिनट और भूनें।
– इसके बाद दूध डालकर दो मिनट और पकाना है।
– पैन को आंच से उतारकर किनारे रख दें।
– अवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट होने के लिे रख दें।
– अब ब्रेड स्लाइस पर सबसे पहले टमाटर प्यूरी लगाएं।
– इसके बाद इस पर पालक वाला मिक्सचर लगाएं, ऊपर से सफेद तिल छिड़क दें।
– सबसे ऊपर टमाटर के स्लाइसेज लगाएं और अब इन ब्रेड स्लाइसेज को 7 से 8 मिनट के लिए बेक करें।
– तिकोने शेप में काटकर सर्व करें।
