केन्या में पुलिस की गोली से हुई भारतीय की हत्या पर केन्या सरकार ने मांगी माफी

इंटरनेशनल डेस्क.केन्या की राजधानी नैरोबी में करीब एक हफ्ते पहले एक निर्दोष भारतीय की पुलिस ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को बताया कि केन्या सरकार ने इस घटना पर उनसे माफी मांगी है। सुषमा ने ट्वीट कर बताया – ‘नैरोबी में भारतीय हाई कमिशन की ओर से मुझे रिपोर्ट मिली है। मूल गुजरात के बंटी शाह केन्या के नागरिक थे और वे बोबमिल इंडस्ट्रीज लि. में काम करते थे।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्या पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी गैर-कानूनी काम में लिप्त था, लेकिन जांच के बाद यह बात गलत साबित हुई।सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट…

 

 

– विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नैरोबी में एक भारतीय लड़के की हत्या की खबरों के बारे में भारतीय दूतावास से जानकारी भेजने के लिए कहा है।

– स्थानीय समय के अनुसार तड़के तीन बजे एक भारतीय लड़के पर नैरोबी स्थित उसके घर पर हमला किया गया। 

– केन्या स्थित भारतीय दूतावास से इस घटना के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। सुषमा की यह प्रतिक्रिया केन्या में भारत की राजदूत नेत्र पारिख की ओर से उन्हें किए गए एक ट्वीट के बाद आई है।

– सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, ‘सुचित्रा कृपया इस बारे में मुझे एक रिपोर्ट भेजें’। इससे पहले नेत्र पारिख ने ट्वीट किया, ‘मैडम, नैरोबी में एक भारतीय लड़के की उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। क्या आप खबरों की जांच और उनकी मदद कर सकती हैं? धन्यवाद।’

– उन्होंने यह भी लिखा कि लड़के का नाम बंटी शाह है और वह बोबमिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में काम कर रहा था।

Leave a Reply