मीडिया के पास ताकत, पर इसका गलत इस्तेमाल अपराध: चेन्नई में बोले मोदी

चेन्नई.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिन के दौरे पर चेन्नई पहुंचे। एक अखबार के प्रोग्राम में उन्होंने कहा, ''गांधी जी ने मीडिया को चौथा स्तंभ कहा था। बेशक पत्रकारों से पास ताकत है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल अपराध है।'' इसके पहले पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम पलानीसामी से मुलाकात की। दोनों के बीच चेन्नई समेत राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश और बाढ़ के हालात पर चर्चा हुई। मोदी ने केंद्र से हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। पीएम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके चीफ एम. करुणानिधि से मुलाकात करेंगे। डीएमके चीफ पिछले साल से बीमार हैं। डीएमके-बीजेपी ने क्या बताया…

 

– बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी पी. मुरलीधर राव ने ट्वीट कर मोदी और करुणानिधि की मुलाकात की पुष्टि की है।

– डीएमके सूत्रों ने भी कहा है कि पीएम दोपहर 12.30 बजे करुणानिधि के गोपालापुरम आवास पर उनसे मिलेंगे।

तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश

– चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ के हालात बने हुए हैं। पीएम ने सीएम पलानीसामी को केंद्र से पूरी मदद देने का भरोसा दिया है।

– राज्य सरकार ने सोमवार को चेन्नई, कांचीपुरम और त्रिरुवल्लूर में सभी स्कूल-कॉजेल बंद रखने का फैसला लिया है।

ये है मोदी का प्रोग्राम?

– मद्रास यूनिवर्सिटी हॉल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

– पीएमओ के एक IAS अफसर की बेटी के शादी समारोह में भी शामिल होंगे।

– इसके अलावा पीएम मोदी चेन्नई में एक स्थानीय अखबार के प्लैटिनम जुबली समारोह में भी हिस्सा लेंगे।

पिछले साल से बीमार हैं करुणानिधि

– डीएमके चीफ करुणानिधि अक्टूबर, 2016 में दवाई से एलर्जी होने के चलते बीमार पड़ गए थे। दिसंबर में उन्हें दो बार कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

– कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी भी दिसंबर में करुणानिधि से मुलाकात कर उनका हालचाल ले चुके हैं।

Leave a Reply