खाकी का अॉपरेशन प्रहार-2ः नक्सलियों का खात्मा, एनकाउंटर में 6 ढेर

नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ के सुकमा क्षेत्र के अबूझमाड़ में पुलिस ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए प्रहार-2 अॉपरेशन के तहत पुलिसबल ने नक्सली कैंप तबाह कर दिया है। पुलिस व नक्सलियों के बीच काफी देर तक चले एनकाउंटर में छह नक्सली मारे गए हैं। नक्सल कैंप से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। नक्सलियों के खिलाफ इस अॉपरेशन की पुष्टि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने की है।
