गुजरात में कोरोना वायरस के आए 810 नए मामले आए, छह की मौत

अहमदाबाद । गुजरात में ‎पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 810 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्र‎मितों की संख्या बढ़कर 2,42.655 और 4,288 लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सोमवार को कोरोना वायरस से छह मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में महामारी से 4,288 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 1,016 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 2,28,144 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग के अनुसार गत 24 घंटे में 52,906 नमूनों की जांच के साथ अब तक 94,90,011 नमूनों की जांच हो चुकी है। राज्य में इस समय 10,223 मरीज उपचाराधीन हैं।

Leave a Reply