छत्‍तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को द्रोणिका के प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा हुई। दिनभर छाए काले बादल और रुक-रुक कर हुई रिमझिम वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को मध्य छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही रिमझिम बरसा शुरू हो गई। दोपहर में कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन बादल छाए रहे। शाम को फिर बूंदाबांदी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। यहां अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र कोरबा में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply