डायन बनी महिला, मॉ से रंजिश के चलते उसकी देढ साल की मासूम बेटी को मार डाला

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके में डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसकी पानी मे डुबाकर हत्या करने का दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वारदात को मृतका की पड़ोसी महिला ने अंजाम दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में हत्यारी महिला ने पुलिस को बताया बच्ची की मां के व्यवहार को लेकर वो उससे नफरत करती थी। इसी कारण उसने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। सनसनीखेज हत्याकांड का खूलासा करते हुए डीआईजी इरशाद वली ने बताया की हर्षिता उर्फ टप्पू पुत्री लखनलाल मालवीय (18 माह) पीसी नगर में रहती थी। बुधवार सुबह मासूम अपने घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परेशान परिवार वालो ने पुलिस मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। अधिकारियो ने बताया की छानबीन के दोरान लापता मासूम के परिजनो ने बताया की उनके पडोस मे रहने वाली अनुषा पाल नामक महिला पर उन्हे संदेह है, जांच मे पुलिस को पता चला की संदेही महिला घटना के आसपास के समय एक बड़ा बैग अपने साथ लेकर घर से बाहर गई थी। सुत्रो के अनुसार उस समय जब अनुषा से आसपास के लोगों ने बैग को लेकर पूछा तो उसने बताया कि उसकी मां अस्पताल में भर्ती है। बाद में जब लोगों ने उसकी मां से पूछा तो बोली कि वह तो घर में ही है। छाबनीत के दोरान हाथ लगी जानकारी के आधार पर संदेह होने के चलतेपर पुलिस ने अनुषा पाल को हिरासत में ले लिया। इसके बाद करीब रातभर चली पूछताछ के बाद आखिरकार लापता मासूम की बेरहमी से किये गये हत्याकांड का खुलासा हो गया। पुछताछ मे आरोपी महिला ने पुलिस को बताया उसने मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। अधिकारियो ने बताया की पुछताछ मे अनुषा पाल ने बताया की लापता मासूम हर्षिता उर्फ टकू की मां मोहनी द्वारा उसके घर मे आने जाने वाले लोगो का विरोध कर टीका टिप्पणी की जाती थी, इस कारण वो मासूम की मॉ से रंजिश रखती थी। ओर इसी का बदला लेने के लिये अनुषा ने भयानक फैसला लेते हुए मासूम की हत्या करने की योजना बना डाली। अधिकारियो ने आगे बताया की 11 सितंबर बुधवार के दिन करीब 12 बजे हर्षिता उर्फ टंकू कि मां मोहनी किचन मे काम कर रही थी। इस दोरान मासूम हर्षिता आरोपी महिला अनुषा के घर के सामने सीढियो पर खेल रही थी। उसी समय योजना के अनुसार अनुषा ने हर्षिता को मोत के घाट उतारने की नीयत से उसे बिस्कुट खिलाकर बहला फुसलाकर अपने साथ नारायण नगर के पास झाडियो मे ले गई, इस स्थान पर आसपास के गडडो मे बरसात के कारण पानी भरा हुआ था। वहां अनुषा ने मासूम हर्षिता का मुंह दबाकर पानी मे डुबो कर हर्षिता की हत्या कर दी। मासूम को मोत के घाट उतारने के बाद महिला ने उसके शव को पानी से निकाल कर कचरे की पन्नी से छिपाकर रख दिया। पुछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी महिला को उसके बताये गये घटनास्थल पर ले गई जहॉ से मासू हर्षिता का शव बरामद कर पी एम के लिये गांधी मेडीकल कालेज भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अनुषा पाल पति प्रताप पाल उम्र 40 साल फिलहाल ब्लाक नं 65 म.नं. एस-4 मल्टी गड्डा पी.सी. नगर हबीबगंज भोपाल मे रहती है, जो मूल रुप से निवास ग्राम सालेपुर थाना अमरावती महाराष्ट की रहने वाली है।

Leave a Reply