टी-शर्ट पहनकर विधानसभा में आए कांग्रेस विधायक को सदन से बाहर निकाला

गांधीनगर | गुजरात विधानसभा में जीन्स और टी-शर्ट पहनकर आए कांग्रेस विधायक को सदन से बाहर निकाल दिया गया| इस घटना को लेकर कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की गरिमा के अनुरूप सदस्यों का परिधान धारण करना चाहिए| गुजरात विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है| सोमवार को सोमनाथ से कांग्रेस विधायक विमल चूडास्मा जीन्स टी शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंच गया| “फ्री स्पीरिट” लिखा टी शर्ट पहने विधानसभा में पहुंचे विमल चूडास्मा को अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने सदन की गरिमा के अनुरूप परिधान करने की हिदायत दी| विमल चूडास्मा ने कहा कि उनके कपड़े योग्य हैं| विमल चूडास्मा के इस जवाब पर गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा ने विधायक के नहीं मानने पर उन्हें तीन दिन के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित करने की दरखास्त की| जिसे लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया| विमल चूडास्मा ने अपने साथ किए गए व्यवहार को ओबीसी समाज का अपमान बताया| उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई विधायक टी शर्ट पहनकर सदन में आए हैं| लेकिन मैं ओबीसी समाज से आता हूं, इसलिए मेरा अपमान किया गया| विमल चूडास्मा ने कहा कि मैंने ऐसे परिधान में अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया था और मतदाताओं ने भाजपा विधायक और तत्कालीन मंत्री को 20 हजार वोटों से हराया था| चूडास्मा ने कहा कि उनका फिटनेस है और टी-शर्ट पहनना कोई गलत बात नहीं है। यह 21 वीं सदी है और युवाओं की सदी है। टी-शर्ट पहनने में क्या खराबी है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि सदन की गरिमा के अनुरूप कपड़े पहनकर सदस्यों का आना चाहिए| उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि कई नियम लिखे नहीं गए| उन्होंने कहा कि इंग्लैंड का पूरा संविधान लिखा नहीं गया| बता दें कि मौजूदा बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और युवा विधाक जयेश रादडिया भी टी शर्ट पहनकर आए थे और प्रश्नकाल में जवाब भी दिया था| लेकिन उस वक्त जयेश रादडिया के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई| सरकार की ऐसी दोहरी नीति के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश स्वाभाविक है| नियम सभी के लिए एक समान होने चाहिए|

Leave a Reply