डिम्पल यादव ने कन्नौज से किया नामांकन दाखिल, अखिलेश भी रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा से सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी डिम्पल यादव आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा जया बच्चन भी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन एक साथ लखनऊ से एक्सप्रेस-वे होते हुए कन्नौज में पार्टी कायार्लय पहुंचे। जहां से करीब 11 बजे रोड शो शुरू हुआ। रोड शो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तिराहा पहुंचा। वहां नामांकन करने के बाद रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता और नेता आशा होटल के लॉन में पहुंचेंगे। जहां अखिलेश, डिंपल, जया बच्चन, और राज्यसभा सांसद संजय सेठ जनसभा को संबोधित करेंगे।

कन्नौज में डिंपल के नामांकन के लिए पहुंचीं जया बच्चन

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के नामांकन के लिए जया बच्चन भी पहुंचीं। बसपा नेता सतीश मिश्रा और संजय सेठ यहां पहुंचे हैं। 

Leave a Reply