सुमित्रा महाजन ने संगठन की खूंटी पर टांगी इंदौर की चाबी, भोपाल की सृष्टि बनी टॉपर

शनिवार को मध्य प्रदेश के अखबारों में राजनीति, सरकार और शिक्षा से जुड़ी खबरें मुख्य रूप से हैं. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का चुनाव ना लड़ने का ऐलान और यूपीएससी के परिणाम की खबरें भी हैं. भोपाल की रहने वाली सृष्टि देशमुख ने लड़कियों में टॉप किया है.
दरअसल, सुमित्रा महाजन ने अपनी ओर से ऐलान कर दिया है कि वह अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. मीडिया में उन्होंने एक खुला पत्र जारी किया है. उसमें लिखा है कि पार्टी अब जो चाहे फैसला कर सकती है. इसी के साथ इंदौर लोकसभा सीट के लिए पिछले कई दिनों से जारी सस्पेंस औऱ उठापटक को उन्होंने अपनी ओर से खत्म कर दिया है.
