तीन सालों में 8-9 हजार किलो डिजिटल गोल्ड की बिक्री

मुंबई । आम लोगों के लिए गोल्ड की कीमतें हमेशा से ही चिंता का विषय रही हैं। खासतौर पर जब परिवार में शादी-ब्याह का समय होता है तो लोगों को अपना बजट देखना होता है। इसी दौरान गोल्ड की कीमतें ज्यादा हों तो बजट गड़बड़ा जाता है। इसके अलावा घर में गोल्ड रखा हो तो चोरी होने का डर भी सताता रहता है। इन्हीं बातों के चलते अब लोगों ने फिजिकल गोल्ड में निवेश करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में जब टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट के लिए नए-नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं तो इसमें डिजिटल गोल्ड की भी मजबूत जगह बनती जा रही है। हालांकि, इसका चलन विदेशों मे पहले से है, लेकिन भारत में पिछले तीन सालों से इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। डिजिटल गोल्ड की सबसे खास बात यह है कि यहां 1 रुपए का सोना भी खरीदा जा सकता है, भले ही सोने की कीमत कितनी भी हो।
 

Leave a Reply