तीन हजार का फरार बदमाश दबोचा

ग्वालियर|  जिले की बिजौली थाना पुलिस ने  चार माह से फरार बदमाश को उस समय गिरफतार कर लिया जब वह अपने परिवार से मिलने के लिए आ रहा था, पकड़े गए आरोपी पर तीन हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने पूछताछ में पता चला है कि मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार हो गया था और आज पहली बार घर आ रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी । बिजौली थाना प्रभारी साधना सिंह ने बताया कि बीते रोज सूचना मिली थी कि फायरिंग कर फरार तीन हजार रुपए का इनामी बदमाश अपने परिजनों से मिलने के लिए घर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी कर आरोपी  को दबोच लिया।   पुलिस ने पूछताछ के बाद वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद कर लिया है।   

Leave a Reply