पुलिस ने आठ शराब तस्करों को किया गिरफ्तार 

ग्वालियर  दोहत की पनिहार थाना पुलिस ने   आठ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ की जा रही है। घाटीगांव थाना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि हाइवे पर कुछ शराब तस्कर अवैध शराब लेकर जाने वाले हंै। सूचना मिलते ही पनिहार थाना पुलिस को हाइवे पर नाकाबंदी के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने हाइवे से आठ शराब तस्करों को पकड़ा है। पकडे गए तस्करों के नाम  मंगल पुत्र गुलाब सिंह निवासी बंगालीपुरा, मुंशी उर्फ केशव पुत्र रघुवर दयाल गौड़ बरई, कल्लो पत्नी हरनाम निवासी भटपुरा, सपना पत्नी दिनेश सिंह, सुनील सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी पाटई आरोन, भुवनेश पुत्र चंदन रावत निवासी पनिहार, नवाब खान, अजमद खान निवासी पनिहार बताए गए है।पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply