निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 82 रैग पिकर्स का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 

भोपाल। नगर पालिक निगम, भोपाल द्वारा समय-समय पर अपने कर्मचारियों विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के अमले और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े रैग पिकर्स का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता है और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु चिकित्सकों द्वारा उन्हें समझाइश भी दी जाती है। 
इसी तारतम्य में शनिवार को यादगार-ए-शाहजहाँनी पार्क स्थित मेटेरियल रिकवरी फैसेलिटी में रैग पिकर्स के निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें यादगार-ए-शाहजहाँनी पार्क और उसके आसपास कार्यरत रैग पिकर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं चिकित्सक द्वारा उपचार के साथ ही ग्रीष्म ऋतु में बीमारियों से बचने हेतु सावधानियों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान 82 रैग पिकर्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व औषधि भी दी गई। शिविर में नगर निगम के अधिकारी, निगम की सहयोगी संस्था सार्थक के पदाधिकारी व चिकित्सक तथा रैग पिकर्स मौजूद थे।    

Leave a Reply