पंचायत चुनाव: मतदाता सूची, प्रति पेज देना होगा एक रुपया 

अलीगढ़ । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गांव देहात में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दावेदार जहां माहौल अपने समर्थन में करने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। वहीं, प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। पिछले दिनों पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। अब कोई भी व्यक्ति कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय से इसे प्राप्त कर सकता है। उसे एक रुपये प्रति पेज के हिसाब से खर्च देना होगा। तहसीलों भी यह सूची उपलब्ध करा दी गई है। वहां से भी कोई इसे प्राप्त कर सकता है।अप्रैल में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है। इसी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पंचायत राज विभाग की तरफ से प्रस्तावित आरक्षण जारी कर दिया है। अब इस पर दावे एवं आपत्तियायों का निस्तारण चल रहा है। वहीं,दूसरी ओर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची का भी अंतिम प्रकाशन कर दिया है। अब अगर किसी भी व्यक्ति को यह सूची लेनी है तो वह कलक्ट्रेट स्थिति चुनाव कार्यालय में आकर इस ले सकता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में कुल 887 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी के लिए मतदाता सूची तैयार हो गई है। कोई भी व्यक्ति इसे खरीद सकता है। कलक्ट्रेट के वेयर हाउस में इन्हें रखा गया है। अब तक जिले में 500 से अधिक सूची की बिक्री हो चुकी हैं। कोई भी व्यक्ति आइडी कार्ड दिखाकर इसे ले सकता है। 

Leave a Reply