पुलिस की लापरवाही से मासूम बच्ची को नहीं मिला न्याय, दुष्कर्म का आरोपी हुआ बरी

कोटा । कोटा में पुलिस की कमजोर जांच और लापरवाही पूर्ण के कारण रेप पीडि़ता को न्याय नहीं मिल पाया है। दरअसल, कोर्ट ने किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पोक्सो के मामले से बरी कर दिया है क्योंकि पुलिस ने जांच बहुत ही कमजोर स्तर से की थी। साथ ही पुलिस के द्वारा जुटाए गए साक्ष्य भी बहुत कम थे। इसके चलते कोर्ट ने आरोपी को पोक्सो एक्ट से बरी कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने किशोरी को बहला-फुसलाकर घर से भगाने का दोषी पाया है। इसके लिए कोर्ट ने आरोपी को पांच साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने तत्कालीन जांच अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आईजी को आदेश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद से पुलिस महकमें को बड़ी सीख मिलने वाली है। इस सुनवाई के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं कि अब पुलिस की लापरवाही के चलते कितनी मासूम लड़कियों को इंसाफ नहीं मिल पाएगा और कितने दरिंदे छूटेंगे। कोर्ट ने पुलिस की कार्य-प्रणाली को लेकर खासी नाराजगी जताई है। इसके बाद ही कोर्ट ने जांच अधिकारी को खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
