बदमाशों ने कंटेनर चालक को लूटा पीटा

ग्वालियर । पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में निरावली पुल के पास बदमाशों ने एक कंटेनर चालक की मारपीट कर उससे नगदी तथा अन्य सामान लूट लिया और भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सीहोर निवासी कंटेनर चालक सूनील राजपूत अपने कंटेनर मे भोपाल से माल भरकर सोनीपत जा रहे थे तभी पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के निरावली पुल के पास दो बाइकों पर आए चार युवकों ने हाथ देकर उनका ट्रक रोक लिया और चालक की मारपीट कर नगदी तथा अन्य सामान लूट कर भाग गए। पुरानी छावनी थाना पुलिस ने   चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply