बिहार में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत

पटना। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और व्यक्तियों की मौत हो जाने से इस महामारी से मरने वालों की संख्या 1,424 हो गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक संक्रमण से पटना में तीन तथा सारण जिले में एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या 1,424 हो गई है।  इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 377 नए मामले प्रकाश में आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,55,474 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 423 मरीज ठीक हुए। बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,106 है और लोगों के स्वस्थ होने की दर 97.84प्रतिशत है।

Leave a Reply