भारत आज करेगा अग्नि-5 मिसाइल का चौथा परीक्षण

ओडिशा: भारत स्वदेश में विकसित अंतर्महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि5 का सोमवार को ओडिशा के व्हीलर द्वीप से चौथा परीक्षण करेगा। रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने जानकारी देते हुए कहा कि इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को किया गया था। इसके बाद 15 सितंबर 2013 को इसका दूसरा परीक्षण तथा 31 जनवरी 2015 को इसका तीसरा परीक्षण हुआ था। सतह से मार करने में सक्षम यह मिसाइल 5000 किलोमीटर से अधिक तक जाने में सक्षम है। 

‘अग्नि-5’ सबसे आधुनिक मिसाइल
17 मीटर लंबे और 2 मीटर चौड़े इस मिसाइल का वजन करीब 50 टन है। यह मिसाइल एक टन से अधिक वजन का परमाणु बम ले जाने में सक्षम है। यह अग्नि श्रृंखला का सबसे उन्नत मिसाइल है। ‘अग्नि-5’ सबसे ज्यादा आधुनिक मिसाइल है। न्यूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम अग्नि-5 मिसाइल को आसानी से कहीं भी ले जाया और दागा जा सकता है। 

क्या बोला (डीआरडीओ) ?
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि अगर सब कुछ योजना अनुसार रहा तो इसे एकीकृत परीक्षण केंद्र (आइटीआर) से मोबाइल लांचर के जरिए छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कुछ और परीक्षणों के बाद इसे सेना में शामिल कर लिया जाएगा। नेविगेशन और इंजन के मामले में यह अग्नि सीरीज की मिसाइलों से सबसे उन्नत है।

Leave a Reply