भूमि पेडनेकर प्रियंका चोपड़ा को करती हैं ‘कॉपी’

मुंबई । एक्‍ट्रेस भूमि पेडनेकर ने माना है कि वह प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी चीजों को फॉलो करती है। वह प्रियंका को कई मायनों में 'कॉपी' करती है। हालांकि करियर की शुरुआत में सिंपल स्टाइल लवर भूमि पेडनेकर अब फैशनेबल बाला में तब्दील हो चुकी है। इसके पीछे उनकी स्टाइलिस्ट के साथ ही शायद प्रियंका चोपड़ा को भी क्रेडिट देना चाहिए। प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस से लेकर पावर सूट लुक और बॉडी कॉन ड्रेसेस तक, भूमि के ये सभी स्टाइल कहीं न कहीं प्रियंका से इंस्पायर्ड दिखते हैं। बता दें कि भूमि हेयरस्टाइल के मामले में भी प्रियंका को फॉलो करती दिखती हैं। प्रियंका के जब लंबे बाल थे और फिर जब उन्होंने अपने हेयर छोटे करवा लिए, तो भूमि भी उनकी इसी राह को फॉलो करती दिखीं। अपने बालों को भूमि लुक्स के मुताबिक स्टाइल करवाती हैं, वह सीधे तौर पर प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल से मैच करती नजर आती है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को उनके न्यूड मेकअप लव के लिए जाना जाता है। नैचरल टोन मेकअप के साथ, आईज को हाईलाइट करना और प्लंप लिप्स पर नॉन-ग्लॉसी लिपस्टिक इस्तेमाल करना, पीसी की पहचान है। भूमि के मेकअप में भी इन चीजों को आसानी से नोटिस किया जा सकता है। वह भी न्यूड मेकअप के साथ प्रियंका की तरह मैट लिपस्टिक यूज करती हैं और अपनी खूबसूरत आंखों को जरूर हाईलाइट करवाती हैं।
 

Leave a Reply