महाराष्ट्र के 179 और गुजरात के 97 उद्योग सबसे ज्यादा प्रदूषण फैला रहे, तमिलनाडु में एक भी मामला नहीं

नई दिल्ली.  महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री हैं। वे प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का पालन नहीं कर रही हैं। जबकि तमिलनाडु में नियम तोड़ने का एक भी मामला नहीं पाया गया है। ये जानकारी पिछले हफ्ते लोकसभा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने दी है।

देश में करीब 518 ऐसी इंडस्ट्री हैं, जो नियमों को दरकिनार कर लगातार प्रदूषण फैला रही हैं। इनमें से 50% से भी ज्यादा इंडस्ट्री केवल महाराष्ट्र और गुजरात में हैं। देश में  प्रदूषण फैलानी वाली 4264 इंडस्ट्री थीं, जिनमें से 496 बंद हो गईं। जो इंडस्ट्रीज चल रही है, उनमें से 518 प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड इनमें से अब तक 156 इंडस्ट्री को बंद करने का आदेश दे चुका है।

यूपी में 24 उद्योगों को बंद करने का आदेश

सीपीसीबी ने अब तक अकेले महाराष्ट्र के ही 5 उद्योगों पर कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर में 55 में से 52 इंडस्ट्री नियमों का पालन करती हैं। यूपी में 807 इंडस्ट्री हैं जिनमें से 782 इंडस्ट्री नियमों का पालन करती हैं। 25 नियमों का पालन नहीं करतीं। पालन न करने वाली 24 इंडस्ट्री को सीपीसीबी ने बंद करने के आदेश जारी किए हैं। 

राज्य    कुल     नियम तोड़ने     जिनका    बंद करने
    इंडस्ट्री    वाली इंडस्ट्री    निरीक्षण हुआ    का आदेश
महाराष्ट्र    460    179    52    31
गुजरात    441    97    64    24
तेलंगाना    279    69    21    40
झारखंड    79    25    30    1

सीपीसीबी ने तेलंगाना की 40 इंडस्ट्री बंद करने के आदेश दिए
राज्य     इंडस्ट्री     बंद करने का आदेश    तेलंगाना    279    40
महाराष्ट्र    460    31
गुजरात    441    24

तमिलनाडु के 156 उद्योगों में से काेई भी प्रदूषण नहीं फैलाता

राज्य    इंडस्ट्री    नियम माने
तमिलनाडु    156    156
ओडिशा    139    136
छत्तीसगढ़    143    137
उत्तरप्रदेश    807    782

 

Leave a Reply