महिलाओं का आभूषण लूटने वाला धूर्त शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुरेन्द्रनगर | सुरेन्द्रनगर जिले के कई गांवों में महिलाओं के आभूषण लूटने वाले धूर्त शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार शख्स सुरेन्द्रनगर जिले की वढवाण शहर की नाथ बावा सोसायटी में रहनेवाला मनु सोलंकी है| मनु सोलंकी भोली भाली महिलाओं को टार्गेट करता था| शातिर ठग मोटर साइकिल पर दोपहर के वक्त घर से निकलता और उन महिलाओं को अपनी जाल फांसता जो अकेली हों| कभी कूकर रिपेरिंग तो कभी गैस रिपेरिंग करता होने का महिलाओं का बताता| बाद में वह तांत्रिक है और कोर्ट-कचहरी समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने का दावा करता| महिला जब उसकी जाल में फंस जाती तब वह तांत्रिक विधि के लिए धूप-दीप की व्यवस्था करने को कहता| उससे पहले महिला के आभूषण उतरवा लेता| बाद में महिला से कहता कि वह पूरे घर में इसका धुआं फैला दें| महिला जब पूरे घर में धूप फेर रही होती, तब मनु सोलंकी उसके आभूषण लेकर फरार हो जाता| सुरेन्द्रनगर जिले के 14 जितने गांवों में ऐसी घटना सामने आने के बाद पुलिस हरकत आ गई और मनु सोलंकी की तलाश शुरू कर दी| पुलिस की मेहनत रंग लाई और पूर्व सूचना के आधार पर मनु सोलंकी को दबोच लिया| 

Leave a Reply