मुंबई एलफिंस्टन स्टेशन के हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, एक के ऊपर एक लदी लाशें

मुंबई: मुंबई में एलफिंस्टन रोड और परेल उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज पर आज सुबह के व्यस्त समय पर मची भगदड़ में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब दस बजकर चालीस मिनट पर हुआ। उस वक्त बारिश हो रही थी और फुटओवर ब्रिज पर खासी भीड़ थी। पुलिस को संदेह है कि फुटओवर ब्रिज के पास तेज आवाज के साथ हुए शॉट र्सिकट के कारण लोगों में दहशत फैल गई और वह भागने लगे। इसी कारण भगदड़ मच गई।

हादसे के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना दर्दनाक होगा कि एक के ऊपर एक लाश पड़ी हुई थी। महिलाएं नीचे दबी हुई थीं।

फिसलन से बचने के लिए लोगों ने ब्रिज की रेलिंग पकड़ी हुई, भगदड़ मचने से रेलिंग टूट गई और कई लोग ब्रिज से नीचे आ गए। जब ट्रेन आई तो महिला उसमें चढ़ते समय फिसल गई, इसके बाद पीछे खड़े लोगों का भी बैलेंस बिगड़ गया और सभी गिरते गए। ऐसे में अफावाह फैल गई कि शॉर्ट सक्रिट हुआ है।

Leave a Reply