राफेल में कोई घोटाला हुआ ही नहीं तो राहुल गांधी जांच किसकी कराएंगे: रक्षा मंत्री

वडोदरा | राफेल मुद्दे को लेकर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया| उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से राफेल-राफेल चिल्ला राहुल गांधी किस बात की जांच कराएंगे, जब राफेल खरीद में कोई घोटाला हुआ ही नहीं है|
भाजपा के स्थापना दिवस पर वडोदरा आईं निर्मला सीतारामन ने पार्टी उम्मीदवार रंजन भट्ट के लिए प्रचार किया और उन्हें दोबारा भारी बहुमत से विजयी बनाने की नागरिकों से अपील की| पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में वडोदरा को बहुत कुछ दिया है| देश की पहली रेलवे यूनिवर्सिटी वडोदरा को दी है| बुलेट ट्रेन के लिए ट्रेनिंग सेंटर वडोदरा में शुरू किया गया है| उन्होंने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का अभिन्न अंग बताया| पुलवामा हमले के बारे में निर्मला सीतारामन ने कहा कि आईबी की रिपोर्ट थी कि और कई  हमले हो सकते हैं, जिससे भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी अड्डों को नष्ट किया| इन आतंकी अड्डों को नष्ट करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की थी, उस जिम्मेदारी को भारत ने निभाई| निर्मला सीतारामन ने अगस्टा वेस्टलेन्ड घोटाले को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया| उन्होंने इसकी जांच कांग्रेस शासन में ही शुरू हुई थी| ईडी की चार्जशीट में अहमद पटेल के नाम का सामने आने पर उन्होंने कहा कि इसकी कानूनी तौर पर जांच की जाएगी| राहुल गांधी के कांग्रे सरकार बनने पर राफेल मामले की जांच और चौकीदार को जेल भेजने के बयान का भी रक्षा मंत्री जवाब दिया| उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सरकार कभी नहीं बनेगी| राहुल गांधी को भविष्य में अगस्टा वेस्टलेन्ड घोटाले में बतौर गवाह कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है| रही बात राफेल की तो तब इसमें कोई घोटाला हुआ ही नहीं है तो राहुल गांधी किसकी जांच कराएंगे और किसे जेल भेजेंगे| फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े नसीरुद्दीन शाह समेत 600 लोगों के भाजपा को वोट नहीं करने की अपील पर निर्मला सीतारामन ने कहा कि ये सभी लोग कांग्रेस की भजन मंडली हैं|

Leave a Reply