लव मैरिज से खफा भाइयों ने जीजा की चाकुओं से गोदकर की हत्या

पानीपत। हरियाणा के पानीपत जिले में अपनी ही बहन का सुहाग उजाड़ने वाले दो हत्यारे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया से रूबरू होते खुलासा किया कि हत्यारे और मृतक नीरज आपस में गहरे यार दोस्त थे। जब आरोपी विजय और पवन को पता चला कि नीरज ने उनकी ही बहन से प्रेम संबंध बनाए हुए थे तो उन्हें ये बात रास नहीं। दोनों ने शादी के बाद से ही नीरज की हत्या की साजिश रचना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने नीरज व उसके परिवार को वारदात से पहले जान से मारने की धमकी तक दे दी थी।
  मामला पानीपत की वधावा राम कॉलोनी का है, जहां नीरज ने पड़ोस की एक लड़की और दोस्त की बहन से प्रेम संबंधों के बाद प्रेम विवाह कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर कोमल के भाइयों ने नीरज को भावना चौक पर सरेआम चाकूओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है और दोनों आरोपियों से अन्य पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया है। 

Leave a Reply