लाहिड़ी ने आरएसएम क्लासिक में की वापसी

सी आईलैंड । भारत के शीर्ष गोल्फरों में से एक अनिर्बान लाहिड़ी ने यहां आरएसएम क्लासिक टूर्नामेंट में शानदार वापसी की है। लाहिड़ी ने पांच होल में चार बर्डी लगायी है। वह 71 और 67 के राउंड से संयुक्त रूप से 59वें स्थान पर चल रहे हैं वहीं भारत के ही गोल्फर अर्जुन अटवाल कट में जगह नहीं बना पाये। उन्होंने पहले दो दौर में 71 का कार्ड खेला। लाहिड़ी पहले दिन एक अंडर का शाट लगाया था। वह पहले ही होल में बोगी कर बैठे पर 14वें होल में बर्डी से वह वापसी करने में सफल रहे।
