सारा अपने दोस्तों के साथ न्यू यॉर्क में मना रही छुट्टियां

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट बॉलिवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। बता दें कि फिल्म में ऐक्टिंग के लिए उन्हें काफी तारीफ और लोगों का प्यार मिला है। हालांकि वह ऐक्टिंग के अलावा अपने फ्रेंडली नेचर और फैशन चॉइस के लिए भी जानी जाती हैं। फिलहाल वह अपने दोस्तों के साथ न्यू यॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी छुट्टियों की तस्वीरें और विडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह स्पोर्ट्स ब्रा और योगा पैंट्स में हैं और वर्काउट की तैयारी कर रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह दोस्तों के साथ पिज्जा खाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी तस्वीरों को मजेदार कैप्शन भी दिया है। कैलरीज बर्न करें फिर अर्न करें। वहीं वर्क फ्रंट पर सारा इस समय डेविड धवन की फिल्म कूली नंबर 1 की रीमेक में दिखाई देने वाली हैं। जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी हैं। फिलहाल फिल्म मई 2020 में रिलीज होगी। इसके बाद वह इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन होंगे। हालांकि उनकी यह फिल्म अगले साल वैलंटाइंस डे 14 फरवरी को रिलीज होगी।
